Wednesday, June 17, 2026

मेरी कहानी तो यहीं से........

You may know this about me. This probably is my most obvious aspect. Just restating that through these lines.. I hope when you read the last line you may remember when I told you that.....

Also here is the audio link if you prefer to hear 

AUDIO - Kahaniya. Mp3



 



 कहानियां हैं
 कुछ पढ़ी हुई  कुछ सुनी हुई
 कुछ पढ़ी सुनी  के बीच
 मन में ही बुनी  हुई
 मन  सच्चा है सच्चाई से बुनता है
 कुछ रोना, कुछ हंसना, कुछ बातें 
अच्छी भी  बुरी भी, पर चुनी हुई है 
 
कहानियां हैं
कुछ पढ़ी हुई  कुछ सुनी हुई
कुछ पढ़ी सुनी के बीच
 मन में ही बुनी हुई




तुम जानते तो हो मुझे  फिर भी पूछते  हो?
मैं कहानियों में ही जीता हूं, यह तो मानते हो
मुझे लगता है 
कहानियां ही इंसानियत की असल रू होती है 
तुम सही मानो या गलत यह तुम पर छोड़ा
पर मेरी कहानी तो यही से शुरू होती है 



6 comments:

  1. हर पल की एक कहानी है
    पल जोड़ दो तो एक ज़िंदगानी है

    ReplyDelete
  2. I totally agree with you. Stories define us whether they are good or bad. They have made us who we are .

    ReplyDelete
  3. May the spark of "मेरी कहानी तो यही से शुरू होती है" line live forever for us 😊 IYKYK 😁

    ReplyDelete