Monday, April 26, 2021

परिचय पत्र

 

We all have made resumes in the past, sharing one lesser shared resume below


परिचय पत्र 


भागता तो नहीं पर 
थोड़ा तेज़ चलता हूँ 
जल्दबाज़ नहीं हूँ पर 
कुछ जल्दी में रहता हूँ 



कभी मुंहफट लगता हूँ क्योकि
मन की कहता हूँ 
भरोसा कम नहीं है फिर भी 
थोड़ा शंकित रहता हूँ 

दांत नहीं दीखते ऐसे 
आधा मुँह हँसता हूँ 
आँख हमेशा नम लगती है 
लेकिन कम ही रोता हूँ 


अनोखा हूँ थोड़ा शायद 
कुछ को अजीब भी लगता हूँ 





भागता तो नहीं पर 
थोड़ा तेज़ चलता हूँ 
जल्दबाज़ नहीं हूँ पर 
कुछ जल्दी में रहता हूँ