Saturday, April 8, 2017

कोई रहनुमा न था

Sharing my new poem, wrote it multiple weeks ago, and thought of posting. One of those rare times when I try to add some urdu words to my hindi flow. Knowing more than one language and not being a master on any is a blessing in it self . Will  be back soon with a more regular post


कोई रहनुमा न था 

चल तो रहे थे पर वहां रास्ता न था 
पूछने को भी तो कोई रहनुमा न था 

मंज़िल कहीं पे होगी  एक उम्मीद थी मगर 
किस ओर चले सोचने का हौसला न था 

पाँव के निशां से आबाद तो था सहरा 
मीलों तक मगर वहां कोई कारवां न था 

टूटी हुई कश्ती को भी हम कोसते मगर 
तूफ़ान में उसके सिवा कोई आशना न था 

शाम जाम कहकहे दोस्तों की महफ़िल 
बहाने थे बहलाने को, जशन का असल कोई फलसफा न था 

चल तो रहे थे पर वहां रास्ता न था 
पूछने को भी तो कोई रहनुमा न था 


XXXXXXXXXXXXXXX
Some meanings 
रहनुमा    Guide
आशना    Friend
फलसफा  Philosophy/ reason
सहरा       Desert

Note: Pictures clicked using Kodak MFT in feb 2017